कन्नौज : सपा MLC पुष्पराज जैन के घर इनकम टैक्स का छापा, घर और कारखाने मे शुरू हुई छापेमारी…

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले, इनकम टैक्स विभाग व्यापारियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाई कर रही है। इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर छापेमारी के बाद अब कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी पर शिकंजा कसा गया है। इनकम टैक्स ने इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन पम्मी के घर और दफ्तर पर छापा मारा है। जैन समाजवादी पार्टी नाम का इत्र बनाते हैं। वो समाजवादी पार्टी के MLC भी हैं। IT की रेड अभी जारी है।

बता दें, पुष्पराज के घर छापेमारी से पहले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर भी इनकम टैक्स ने छापा मारा था। पीयूष जैन के घर पर छापे में इनकम टैक्स 197 करोड़ कैश और 23 किलो सोना मिला था।

Related Articles

Back to top button