करीना कपूर और अमृता अरोड़ा हुई कोरोना संक्रमित, बॉलीवुड में मचा हड़कंप…

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित हो गई है। जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों को आइसोलेशन में भेजा गया। दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में शामिल नही थीं। करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ 7 दिसंबर को पार्टी की थी। पार्टी में उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं।

बता दें, अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर प्री क्रिसमस बैश हुआ था। जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थी। दोनों अभिनेत्री कारण जौहर की पार्टी में भी शामिल हुई थी। बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से RTPCR टेस्ट करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button