ISRO संस्थापक विक्रम साराभाई के पुत्र कार्तिकेय साराभाई ने चंद्रयान -3 के लैंडिंग को बताया ऐतिहासिक, कहा- यह एक बड़ा दिन

इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को ऐतिहासिक बताया है. यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता से इसे भेजने के लिए एक शानदार बात है. जिसके साथ हम चंद्रयान -3 भेजने में सक्षम हुए हैं और वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से अलग है.

डिजिटल डेस्क; आज अपना चंद्रयान-3 चांद की दक्षिणी कक्षा पर उतरेगा. यह ऐतिहासिक क्षण हर भारतवासी देखने को बेताब है. इसको लेकर देश भर से लोगों की प्रतिक्रिया आ रही हैं. मंदिरों-मस्जिदों में विशेष प्रार्थना हो रही है. इसी क्रम में इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को ऐतिहासिक बताया है.

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा दिन है. यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता से इसे भेजने के लिए एक शानदार बात है. जिसके साथ हम चंद्रयान -3 भेजने में सक्षम हुए हैं और वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से अलग है… विज्ञान और इंजीनियरिंग में, हम गलतियों से सीखते हैं…यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी. क्योंकि, चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर आज तक कोई नहीं उतर सका है.

Related Articles

Back to top button