Kesar Water Benefits: गुणों की खान है केसर का पानी, हमेशा चेहरे पर बना रहेगा ग्लो, आपको भी रखेगा चुस्त-दुरुस्त

सर्दी के मौसम में केसर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में रोजाना केसर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि केसर की प्रकृति खुश्क और गर्म होती है। भारत में केसर की खेती जम्मू कश्मीर में की जाती है। आयुर्वेद में केसर को औषधि का दर्जा प्राप्त है।

हेल्थ डेस्क. सर्दी के मौसम में केसर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में रोजाना केसर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि केसर की प्रकृति खुश्क और गर्म होती है। भारत में केसर की खेती जम्मू कश्मीर में की जाती है। आयुर्वेद में केसर को औषधि का दर्जा प्राप्त है। केसर सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं पुरुषों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। आमतौर पर केसर का सेवन दूध में मिलाकर किया जाता है। इसके साथ ही केसर का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

केसर के पानी के सेवन के फायदेमंद (Kesar Water Benefits)

केसर (Kesar) वाला पानी पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके लिए रोजाना केसर के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए केसर पानी का सेवन कर सकते हैं।

हेल्थ जानकारों की मानें तो केसर का पानी पीने से यौन शक्ति बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी दूर होती है। साथ ही केसर पानी के सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है। इसके लिए पुरुषों के लिए केसर किसी वरदान से कम नहीं है।

केसर (Kesar) पानी पीने से त्वचा संबंधी परेशानी भी दूर होती है। कई सौंदर्य उत्पादों में भी केसर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, फेस पैक (Face pack) में भी केसर का यूज किया जाता है। इसके लिए आप केसर पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है।

मूड स्विंग (Mood Swing) सामान्य समस्या है। इससे स्त्री और पुरुष दोनों प्रभावित होते हैं। ऐसा हार्मोनल असंतुलन की वजह से होता है। केसर का पानी मूड स्विंग (Mood Swing) की समस्या को दूर करता है। इससे मूड सही रहता है।

Related Articles

Back to top button