पार्टी के लिए निष्ठावान तरीके से समर्पित थे केसरीनाथ त्रिपाठी, दायित्वों का करते थे जिम्मेदारी पूर्ण निर्वाहन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने केसरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के बाद परिजनों को ढांढस बंधाया। करीब 20 मिनट तक परिजनों के बीच रुकने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ यहां से रवाना हुए।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी है। उनके साथ सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और स्वतंत्र देव सिंह ने भी पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने केसरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के बाद परिजनों को ढांढस बंधाया। करीब 20 मिनट तक परिजनों के बीच रुकने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ यहां से रवाना हुए।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी ने अपनी सभी जिम्मेदारियों का हमेशा गंभीरता पूर्वक निर्वहन किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को सरलता, विनम्रता, सहजता और विद्वता का मिसाल बताया।

सीएम योगी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी की कमी हमेशा हमेशा खलेगी। सीएम योगी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपने सभी दायित्वों का बेहद जिम्मेदाराना पूर्ण तरीके से निर्वाहन किया है। वह पार्टी के लिए हमेशा निष्ठावान तरीके से समर्पित रहे हैं। आज उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के लिए दुखद क्षण है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ उनकी और पार्टी की संवेदनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button