जानें फिल्म सूर्यवंशी की पहले दिन की कमाई….

दीवाली पर रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी ने पहले ही दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया है। रोहित शेट्टी के निर्देंशन में बनी इस फिल्म को देश में 4000 से अधिक स्क्रिन पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने कई जगहों पर धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी है। वहीं इस फिल्म ने फिर से सिनेमाघरों में रौनक लौटा दी है।

इसके साथ ही इस फिल्म ने विदेशों में कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म को 66 देशों में 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। आपको बता दे कि पहले यह फिल्म 2019 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया।

इस फिल्म से अक्षय कुमार ने अपनी ही पिछली फिल्मों केसरी  और गोल्ड  के फर्स्ट डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केसरी का फर्स्ट डे कलेक्शन 21करोड़ 6 लाख था जबकि गोल्ड का फर्स्ट डे कलेक्शन 25 कोरड़ 12 लाख रुपए था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में है।

Related Articles

Back to top button