
लखनऊ- आप शराब के शौकीनों है तो ये खबर आपके लिए है…क्योंकि यूपी में 3 दिन एक्स्ट्रा टाइम तक शराब की दुकानें खुली रहेगी.
दरअसल, उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग ने निर्णय लिया कि क्रिसमस और नए साल पर शराब की दुकानें एक घंटे देर तक खुलेंगी.इसके लिए जिलों में पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है.
यानी 24-25 और 31 दिसंबर को शराब-बीयर और देशी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से 11 बजे रात तक खुली रहेंगी.
आम दिनों में ये दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलती हैं. आबकारी आयुक्त ने जिलों को लेटर भेज दिया है.
24, 25 और 31 दिसम्बर को रात 10 बजे के बजाय 11 बजे तक शराब की दुकान खुलेंगी.









