Lok Sabha Election 2024: राजा भैया की नाराजगी, धनंजय सिंह की वापसी

सूत्रों की माने तो राजा भैया सपा को समर्थन कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है....

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में जहां एक तरफ भाजपा के लिए खुशखबरी है वहीं दूसरी तरफ बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण से पहले पूर्वांचल की राजनीति में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने भाजपा को सपोर्ट कर दिया है। लेकिन राजा भैया कुछ नाराज नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सपा को समर्थन कर दिया है। क्योंकि भाजपा प्रत्याशी से उनकी नाराजगी जगजाहिर है।

भाजपा प्रत्याशी से राजा भैया की नाराजगी जगजाहिर

राजा भैया को पूर्वांचल की कौशांबी, प्रतापगढ़ और इलाहाबाद सीट पर अच्छी पकड़ है। यही कारण है सपा ने राजा भैया से संपर्क साधा है। सूत्रों की माने तो राजा भैया सपा को समर्थन कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। इससे पहले अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद राजा भैया ने किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देने का ऐलान किया था।

धनंजय सिंह भाजपा को किया खुला समर्थन

वहीं दूसरी तरफ, धनंजय सिंह ने अपने सभी समर्थकों को अपने आवास पर बुलाया और भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी। धनंजय सिंह ने कहा, बीजेपी चौबीसों घंटे काम कर रही है। अमित शाह राजनीति के चाणक्य हैं। वह लगातार काम कर रहे हैं, जो काम करेगा वही जीतेगा। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, विपक्ष बार-बार संविधान बदलने वाली बात कह रहा है। ये सब जुमला है।

ठाकुरों की नाराजगी BJP पर पड़ सकती है भारी

दोनों नेताओं की ठाकुरों में अच्छी पकड़ है। दोनों में से किसी की भी नाराजगी भाजपा पर भारी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button