Election 2024: आखिर ऐसा क्या हुआ कि बदल गए धनंजय सिंह, अब उठने लगे सवाल

धनंजय सिंह ने कहा, बीजेपी चौबीसों घंटे काम कर रही है। अमित शाह राजनीति के चाणक्य हैं। वह लगातार काम कर रहे हैं, जो काम करेगा वही जीतेगा।

Lok Sabha Election 2024: ये राजनीति है, यहां कुछ भी हो सकता है। कल तक भाजपा का जमकर विरोध करने वाले अब भाजपा के साथ खड़े। जौनपुर बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को खुले मंच गाली देने वाले अब उन्हीं के सपोर्ट में खड़े हैं। लोकसभा चुनाव के शुरुआत में ही जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह को जेल हो गई। इसके बाद भी वो नहीं माने और अपनी पत्नी श्रीकला को बहुजन समाज पार्टी से मैदान में उतार दिए। लेकिन अचानक से सब बदल गया। धनंजय सिंह को जमानत हुई। बसपा ने श्रीकला का टिकट काट दिया। बात यहीं नहीं खत्म हुई, अब धनंजय सिंह भाजपा के सपोर्ट में खड़े हुए हैं।

दअरसल बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने अपने सभी समर्थकों को अपने आवास पर बुलाया और भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी। धनंजय सिंह ने कहा, बीजेपी चौबीसों घंटे काम कर रही है। अमित शाह राजनीति के चाणक्य हैं। वह लगातार काम कर रहे हैं, जो काम करेगा वही जीतेगा। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, विपक्ष बार-बार संविधान बदलने वाली बात कह रहा है। ये सब जुमला है। संविधान में समय-समय पर संशोधन जरूर होते रहे हैं।

अब एक सवाल सबके मन में है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक धनंजय सिंह बदल गए। चर्चा तो ये भी हो रहा है कि धनंजय ने जेल में ही सरकार के साथ डील कर ली थी। लोगों का यहां तक कहना है कि धनंजय सिंह में पहले बात नहीं रही, कि वह सरकार के खिलाफ भी अपने उसूलों पर कायम रहें।

Related Articles

Back to top button