लखनऊ के 8 नामी निजी स्कूलों पर 5-5 लाख रुपये का भारी जुर्माना,मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर प्रशासन की कार्रवाई

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निजी स्कूलों की मनमानी और अवैध रूप से फीस बढ़ाने के खिलाफ जिला प्रशासन और शुल्क नियामक समिति ने एक बेहद सख्त और ऐतिहासिक कदम उठाया है। ‘उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम’ का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन करने के आरोप में लखनऊ के 8 नामी और प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों पर 5-5 लाख रुपये का भारी वित्तीय जुर्माना ठोक दिया गया है।

अवैध रूप से फीस बढ़ाने पर गिरी गाज
जांच कमेटी और जिला प्रशासन को लंबे समय से अभिभावकों की तरफ से शिकायतें मिल रही थीं कि ये स्कूल बिना किसी ठोस आधार और नियमों को ताक पर रखकर अभिभावकों की जेब पर डाका डाल रहे थे। स्ववित्तपोषित स्कूलों के लिए तय गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर मनमाने ढंग से फीस वृद्धि करने के मामले में इन सभी 8 स्कूलों को पूरी तरह दोषी पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की।

इन 8 स्कूलों पर लगा 5-5 लाख का जुर्माना:
प्रशासन द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, जिन स्कूलों पर कार्रवाई की गई है उनमें राजधानी के कई बड़े नाम शामिल हैं:

एलेन हाउस स्कूल (Allenhouse School)

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल (Seth M.R. Jaipuria School)

सेंट डोमिनिक स्कूल (St. Dominic’s School)

ब्राइट वे कॉलेज (Bright Way College)

सीलवती आइडियल स्कूल (Seelwati Ideal School)

आश्रम एकेडमी (Ashram Academy)

हुकुम सिंह कॉलेज (Hukum Singh College)

केजे मॉर्डन पब्लिक स्कूल (KJ Modern Public School)

इस बड़ी कार्रवाई के बाद लखनऊ के अन्य निजी स्कूलों के प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में भी किसी स्कूल ने तय नियमों से बाहर जाकर फीस बढ़ाई या अभिभावकों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया, तो उनका लाइसेंस/मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button