Lucknow: UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1 दर्जन IAS अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

यूपी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गर्माती जा रही है। इस बीच चुनाव से पहले यूपी में 1 दर्जन IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। इसी के साथ कई PCS अफसरों का भी तबादला हुआ है। तबादलों में बड़ा नाम नवदीप रिनवा का है। जो अब अयोध्या के मंडलायुक्त नियुक्त किये गए है।

बता दें तबादले होने वाले अफसरों में उमेश प्रताप सिंह डीएम शाहजहांपुर बने, इंद्रविक्रम सिंह डीएम बलिया बनाए गए। अमृत त्रिपाठी डीएम आजमगढ़ बने, अरुण कुमार डीएम मऊ बनाए गए। एमपी अग्रवाल मंडलायुक्त देवीपाटन बने, अदिति सिंह अपर आयुक्त वाणिज्य कर बनीं। राकेश मिश्रा डीएम अमेठी बनाए गए। हरि प्रताप शाही विशेष सचिव नियुक्ति बने, राजेश कुमार स्टाफ अफसर मुख्य सचिव बने,प्रेरणा सिंह सीडीओ हापुड़ बनाई गईं। लक्ष्मी एन संयुक्त सचिव KDA बनीं।

वही, उत्तर प्रदेश में जिन PCS अफसरों के तबादले हुए उन में कुंवर बहादुर सिंह ADM चित्रकूट बनाए गए। राम सिंह गौतम एडीएम पीलीभीत बने, अरविंद सिंह एडीएम बिजनौर बनाए गए। प्रीति जायसवाल अपर आयुक्त बरेली बनीं। मयंक गोस्वामी एसडीएम रामपुर बनाए गए।सृष्टि SDM आगरा, प्रियंका सिंह SDM अयोध्या, अनुज मेहरा SDM आगरा, निधि डोडवाला SDM आगरा, आशुतोष राय एसडीएम प्रयागराज मेला बने। करणवीर केशव एसडीएम प्रयागराज मेला बने।

Related Articles

Back to top button