
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत के कारण हाहाकार मचा हुआ है। ईंधन पाने के लिए पेट्रोल पंपों पर सुबह से लेकर रात तक मारामारी की स्थिति बनी हुई है। संकट को देखते हुए पेट्रोल पंपों के खुलने का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही तय कर दिया गया है।
महराजगंज : पेट्रोल पम्पों पर किल्लत, तेल के लिए मारामारी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 27, 2026
➡️सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुल रहे पेट्रोल पम्प
➡️लोग रात से ही पेट्रोल पम्पों लगा लेते हैं लाइन
➡️रात में पेट्रोल पम्प पर बिस्तर लगा रहे हैं लोग
➡️महराजगंज में आधार कार्ड देखकर तेल मिल रहा
➡️लोग मच्छरदानी लेकर रात में पहुंच… pic.twitter.com/plPqcAVaBL
तेल की भारी किल्लत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अगले दिन तेल पाने के लिए रात से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग रात गुजारने के लिए पेट्रोल पंपों पर ही अपना बिस्तर और मच्छरदानी लेकर पहुंच रहे हैं और वहीं सो रहे हैं।
बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा तेल, बाइक के लिए सीमा तय
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महराजगंज में अब पहचान पत्र देखकर ही तेल दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन ने आदेश जारी कर बाइक चालकों के लिए तेल की सीमा तय कर दी है, जिसके तहत अब बाइक वालों को सिर्फ 3 लीटर तेल ही दिया जा रहा है। यदि किसी को इमरजेंसी (आपातकाल) में ज्यादा तेल की आवश्यकता है, तो उसे इसके लिए पहले अनुमति लेनी होगी।









