महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सीएम योगी से की मुलाकात, पूरी टीम के साथ किया रात्रि भोज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुलाकात की।अयोध्या दर्शन के बाद मुख्यमंत्री आवास पर हुई दोनों मुख्यमंत्रियों की भेंट हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुलाकात की।अयोध्या दर्शन के बाद मुख्यमंत्री आवास पर हुई दोनों मुख्यमंत्रियों की भेंट हुई। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मंत्रियों का समूह भी मौजूद रहा। सीएम आवास पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उनकी टीम ने किया सीएम योगी के साथ रात्रि भोज भी किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां रामलाल के दर्शन किया। अयोध्या पहुंचने पर सीएम शिंदे का शिवसैनिकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होने कहा कि अयोध्या यात्रा राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है हमारी भावनाएं जुड़ी है।

आपको बता दे किं लखनऊ में रात्रि प्रवास करने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे सुबह 9.30 पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस व कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या रवाना हुए। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि लखनऊ में हम लोग कल आये तो हजारों की संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए आये धन्यवाद देता हूं। उन्होने कहा कि राम भक्त कार्यकर्ता हजारों की संख्या में मौजूद है एक अलग माहौल बना पूरा वातावरण राम मय बना है। उन्होने कहा कि इसके पहले भी अयोध्या हम आये है, अयोध्या की धरती पावन धरती है, यहां का क्या माहौल रहा होगा जब वनवास से राम जी वापस आये थे।

Related Articles

Back to top button