
मैनपुरी. उत्तर प्रदेश में मौनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में माहौल गर्म है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में पूरी ताकत झोंक दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आज ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में चुनावी संग्राम जारी है। अखिलेश यादव और डिंपल यादव प्रचार करेंगी। अखिलेश यादव आज करहल में डोर टू डोर कैंपेनिंग करेंगे। अखिलेश यादव डिंपल के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा जसवंत नगर में जनसंपर्क करेंगे।
बता दें, मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समते पूरा कुनबा सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार और डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रहा है। अखिलेश यादव पर सपा का गढ़ बचाने के साथ ही मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने की जिम्मेदारी है।