केरल में नांव पलटने से हुआ बड़ा हादसा, 21 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

केरल के मलप्पुरम जिले में तनूर तट के पास एक पर्यटक नाव पलटने से 21 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

केरल के मलप्पुरम जिले में तनूर तट के पास एक पर्यटक नाव पलटने से 21 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए अनुग्रहण राशि देने का ऐलान किया हैं।

एएनआई से बात करते हुए, रीजनल फायर रेंज ऑफिसर शिजू केके ने बताया कि, ‘अब तक, हमने 21 शव बरामद किए हैं। हमें नाव पर लोगों की सही संख्या का पता नहीं है, इसलिए हम यह पता लगाने के लिए खोज जारी रखे हुए हैं कि क्या और शव हैं या अधिक पीड़ित कीचड़ में फंसे हैं या नहीं। कई वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

इस बीच, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद आधी रात को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मंत्री ने सोमवार को सुबह छह बजे पोस्टमार्टम शुरू करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मलप्पुरम में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया और बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय का आदेश दिया।

सीएम पिनाराई विजयन ने एक ट्वीट में कहा, “मलप्पुरम में तानूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ है। जिला प्रशासन को बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से समन्वयित करने का निर्देश दिया है, जिसकी निगरानी कैबिनेट मंत्रियों द्वारा की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना में हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। रविवार रात प्रधानमंत्री कार्यालय से एक ट्वीट में कहा गया कि, “केरल के मलप्पुरम में नाव दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से पीड़ित। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Back to top button