लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 8 की मौत, 19 घायल

आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। घटना में डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। घटना में डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह हादसा सकरावा क्षेत्र के औरैया बॉर्डर के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। एसपी ने हादसे में मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का इलाज जारी है।

फिलहाल, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा यात्रियों और उनके परिवारों के लिए गहरा आघात है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button