ग्रेटर नोएडा में बड़ा एक्शन, सोसाइटी लूटकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 2 घायल

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ में पैरामाउंट सोसाइटी में एक महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये के गहने और कैश लूटने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जाने क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पैरामाउंट सोसाइटी में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया और उसके बाद लाखों रुपये के गहने और कैश लूटकर फरार हो गए। घटना की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर DCP शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें बनाई गईं।

पुलिस की सक्रियता के दौरान थाना सूरजपुर इलाके में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि कॉम्बिंग के दौरान 2 को गिरफ्तार कर लिया गया। ये चारों बदमाश बड़े अपराधी हैं, जिसमें वीरपाल पर 17 मुकदमे हैं और विजय कैब ड्राइवर है जो किसी की कैब पर चलता है।

चारों कासगंज के रहने वाले है

इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और अर्जुन और अवधेश पर भी मुकदमे दर्ज हैं। ये चारों कासगंज के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। पुलिस ने इनके पास से लूट और चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है, जिसमें सोने के गहने और विदेशी करेंसी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ माल बरामद किया है, उनके कब्जे से 4 अवैध बंदूकें, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है।

UP STF और बदमाशों के बीच हाल ही में अंबेडकर नगर में मुठभेड़ हुई

हाल ही में अंबेडकर नगर में UP STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया गया। यह बदमाश लूट और हत्या समेत कई मामलों में फरार था। मृतक बदमाश मजहर मकनपुर बिल्लौर कानपुर नगर का रहने वाला था और उसकी पहचान आसिफ उर्फ ​​विक्की के तौर पर हुई। दरअसल, मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button