
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सौरव गांगुली, जिन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में हटा दिया गया है, उन्हें पद से “वंचित” किया गया हैं। जिसके बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सुनिश्चित करने की अपील की, कि पूर्व भारतीय कप्तान को ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद) से चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए।
ममता बनर्जी ने कहा कि “मैं पीएम से अनुरोध करती हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि सौरव गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए। वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, उन्हें वंचित किया जा रहा है। भारत सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें, लेकिन क्रिकेट, खेल के लिए … वह राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं। “
उन्होंने कहा कि “सौरव हमारा गौरव हैं और उन्होंने अच्छा खेला और प्रशासक के रूप में भी अच्छा किया। उन्हें तीन साल के लिए बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने उस भूमिका को बखूबी निभाया। हमें नहीं पता कि फिर कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें क्यों हटा दिया गया और अमित बाबू के बेटे वहीं रह गए। हमें उनके बीसीसीआई सचिव के रूप में बने रहने से कोई समस्या नहीं है लेकिन हम जानना चाहते हैं कि सौरव को बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से क्यों हटाया गया।
इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता, सुवेंदु अधिकारी ने ममता के हमले का जवाब देते हुए कहा कि टीएमसी प्रमुख को शाहरुख खान को हटा देना चाहिए और सौरव गांगुली को पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए।









