सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों ने केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पहुंच दी श्रद्धांजलि, बेटे को बंधाया ढांढस

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम 4 बजे दारागंज घाट पर होगा केशरी नाथ त्रिपाठी का अंतिम संस्कार होगा।

पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी नेता पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ विधान सभ अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव मौर् समेत कई नेता उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। सतीश महाना ने पार्टी के लिए केसरीनाथ जी के निधन को अपूर्ण क्षति बताया है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेटे नीरज त्रिपाठी से मुलाकात कर ढांढस बंधाया है। शाम 4 बजे दारागंज घाट पर होगा केशरी नाथ त्रिपाठी का अंतिम संस्कार होगा।

आपको बता दें कि प्रयागराज से आज सुबह एक दु:ख भरी खबर सामने आई है। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का आज निधन हो गया। 89 साल की उम्र में केशरी नाथ त्रिपाठी ने अन्तिम सांस ली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। केशरी नाथ त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 8 दिसम्बर को बाथरूम में फिसलने की वजह से उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। जिसमें 5 दिनों के इलाज के बाद इनको डिस्चार्ज कर दिया गया था।

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी की 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी और उनका घर पर चल ही इलाज चल रहा था। कल शाम को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको सांस लेने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था। केशरी नाथ त्रिपाठी ने रविवार सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दु:ख जताया है।

Related Articles

Back to top button