मेरठ: अरुण गोविल के रोड शो में जेब कतरों ने बरपाया कहर, लोगों की कटी जेबें, मोबाइल और पर्स कर दिया साफ !

मेरठ में जेब कतरों ने भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के रोड शो में ऐसा कहर बरपाया की तमाम लोगों की जेब कट गई। यहां पर रोड शो में शामिल होने आए लोगों और मीडियाकर्मियों के मोबाइल और पर्स को जेब कतरों ने अपना निशाना बनाया।

मेरठ. मेरठ में जेब कतरों ने भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के रोड शो में ऐसा कहर बरपाया की तमाम लोगों की जेब कट गई। यहां पर रोड शो में शामिल होने आए लोगों और मीडियाकर्मियों के मोबाइल और पर्स को जेब कतरों ने अपना निशाना बनाया। लगभग दो दर्ज मोबाइल फोन रोड शो के दौरान गायब हुए हैं। वहीं महिलाओं के पर्स, कार्यकर्ताओं के बटुए भी जेब से गायब हो गए।

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का सोमवार को रोड शो हुआ। जिसमें लोगों की भारी भीड़ के बीच जेब कतरों का एक गैंग घुस आया। यहां जेब कतरों ने कई लोगों मोबाइल और पर्स साफ कर दिये। लगभग दो दर्ज मोबाइल फोन रोड शो के दौरान गायब हुए हैं। वहीं महिलाओं के पर्स, कार्यकर्ताओं के बटुए भी जेब से गायब हो गए। पीड़ितों ने थाने में शिकायत भी करा दी है। कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोरों के गैंग ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन पब्लिक ने गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया।

बता दें, भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का सोमवार को रोड शो हुआ। जिसमें रामायण सीरियल के लक्ष्मण सुनील लहर और सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी रोड शो में शामिल हुईं। यहां स्वागत के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी थी। और पुलिस भी तैनात की गई थी।

Related Articles

Back to top button