
नई दिल्ली. मिस यूनिवर्स 2021 के फाइनल में 21 साल बाद भारत की बेटी ब्रह्माण्ड सुंदरी बनी है। मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज कौर संधू (Harnaaz Sandhu) के सिर पर सजा है। हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। मिस यूनिवर्स 2021 ग्रैंड फिनाले के परिणाम पर पूरे देश की निगाहें टिकी थी। बता 70वां मिस यूनिवर्स का फाइनल पेजेंट इजराइल में हुआ। उर्वशी रौतेला ने इस कॉन्टेस्ट को जज किया है।

भारत की बेटी को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने के बाद पूरे देश के लोग उत्साहित हैं। मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले इजरायल के दक्षिणी शहर इलात में हुआ है। फाइनल में भारत की हरनाज संधू ने पूरी दुनिया से चुनकर आईं खूबसूरत लड़कियों को टक्कर देते हुए पीछे छोड़ दिया है।

हरनाज संधू ने हॉल ही में ‘लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021’ का खिताब भी जीता था। इसके साथ हरनाज कौर संधू Femina Miss India -2019 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची थी। हरनाज कौर संधू मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली हैं। अब उनका पूरा परिवार मोहाली में रहता है।
