मिशन 2024: पश्चिमी यूपी के मुस्लिमों को साधने के लिए भाजपा का बड़ा दांव, अल्पसंख्यकों के घरों में पैठ बनाने के लिए बनाई ये रणनीति

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से किलेबंदी शुरू कर दी है। भाजपा ने अल्पसंख्यकों के घरों में पैठ बनाने के लिए बड़ी तैयारी की है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने 'एक देश एक DNA' से अल्पसंख्यकों में पैठ बढ़ाने में जुट गई है। भाजपा ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान समेत कई बड़े नेताओं को यूपी पश्चिमी के मुस्लिमों को एक मंच पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से किलेबंदी शुरू कर दी है। भाजपा ने अल्पसंख्यकों के घरों में पैठ बनाने के लिए बड़ी तैयारी की है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने ‘एक देश एक DNA’ से अल्पसंख्यकों में पैठ बढ़ाने में जुट गई है। भाजपा ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान समेत कई बड़े नेताओं को यूपी पश्चिमी के मुस्लिमों को एक मंच पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने अभी से लोकसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिमी यूपी के मुस्लिमों को साधने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने पसमान्दा सम्मेलन के ज़रिए मुसलमानों को साधने की कोशिश शुरु कर दी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में 1 लाख लोगों का सम्मेलन कराने की तैयारी कर रहा है। मुजफ्फरनगर दंगों का दर्द भुलाने के लिए ये सम्मेलन बेहद मददगार साबित हो सकता है। बताया जा रहा है, 23 मार्च को रमज़ान शुरू होने के पहले या बाद में इस सम्मेलन का आयोजन हो सकता है।

गौरतलब है कि, अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए भाजपा ने मुस्लिमों पर डोरे डालना शुरु कर दिया है। भाजपा ने मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी में पसमान्दा सम्मेलन के ज़रिए मुसलमानों को साधने में की तैयारी में हैं। इसके लिए भाजपा ने मुजफ्फरनगर में स्नेह मिलन सम्मेलन करने जा रही है। 23 मार्च को रमज़ान शुरू होने के पहले या बाद में इस सम्मेलन का आयोजन हो सकता है।

Related Articles

Back to top button