अयोध्या: पुलिस ने 24 घंटे में किया मोहम्मद साकिब की हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, अप्राकृतिक सेक्स का शौकीन था मृतक

अयोध्या की थाना खंडासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोहम्मद साकिब की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में 2 युवकों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है, मृतक मो.साकिब अप्राकृतिक सेक्स का शौकीन था, जिससे दोनों आरोपियों को परेशान करता था।

अयोध्या. अयोध्या की थाना खंडासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोहम्मद साकिब की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में 2 युवकों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है, मृतक मो.साकिब अप्राकृतिक सेक्स का शौकीन था, जिससे दोनों आरोपियों को परेशान करता था। दोनों आरोपियों ने मो.साकिब की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। थाना खंडासा के घटौली में हत्या हुई थी।

युवक मोहम्मद साकिब की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक मोहम्मद साकिब अप्राकृतिक सेक्स का शौकीन था। मृतक साकिब अप्राकृतिक कृत्य के लिए दोनों आरोपियों को परेशान करता था। इससे पहले भी कई बार अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले मृतक मोहम्मद साकिब की कई बार पिटाई हुई थी।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया दोनों आरोपी शव को नहर में फेंकने जा रहे थे तभी आरोपी खंडासा थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक समेत शव के साथ गिरे थे। पहले भी कई बार अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले मृतक मोहम्मद साकिब की कई बार पिटाई हुई थी। मृतक अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका था। मृतक मो.साकिब कोतवाली रुदौली के भेलसर का रहने वाला था।

Related Articles

Back to top button