मुरादाबाद : अखिलेश का बड़ा हमला- बीजेपी सरकार में बिगड़ी न्याय व्यवस्था, आजम पर लगे झूठे मुकदमे…

मुरादाबाद : सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे। जहां पर अखिलेश और आजम खान ने मिलकर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय चरम पर है, यहां लोगों को वजह परेशान किया जा रहा। समाजवादी पार्टी के नेताओं पर झूठे केस लिखे जा रहे है और भाजपा सरकार में न्याय व्यवस्था पूरी तरह सर बिगड़ चुकी है।

सपा मुखिया ने आगे कहा कि पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ सरकार ने सभी झूठे मुकदमे लिखवाए। पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। आज़म खान साहब पर सब झूठे मुकदमे लगे हैं। अगर पुलिस के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बन जाएंगे उनसे आप क्या न्याय की उम्मीद करेंगे। देश में यह पहला ऐसा राजनीतिक परिवार है, जिस पर इतना जुल्म हुआ, इतना किसी पर नहीं हुआ। कानून 2 के लिए अलग-अलग नहीं हो सकता है। भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासन के लोग बीजेपी के एजेंट हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के लोगों से पूछना चाहता हूं। एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ना जाने कितनी संस्थाओं का पैसा अपने सबसे प्रिय उद्योगपति को लगा दिया। आज कई लाख करोड़ रुपए का घाटा हो गया है। क्या अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के लोग कागज लेकर घूमते हैं अगर कोई टाई पहने, सूट पहने दिख जाए उससे एमओयू कर लेते हैं। 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश तो जमीन पर पहुंचा नहीं अब न जाने तैयारी है कितने लाख करोड़ रुपए की। क्या यह जमीन पर पहुंचेगा?

वहीं बजट पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने अपनी विदाई का बजट पेश किया है। लोगों के बीच भेदभाव और ऊंच-नीच खत्म होना चाहिए। भेदभाव, ऊंच-नीच खत्म होना चाहिए लेकिन यह ये लड़ाई अभी बहुत लंबी चलने वाली है। बता दें कि शनिवार को बैंक रामपुर रोड स्थित होटल क्लार्क इन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान सपा मुखिया ने कानून व्यवस्था, रोजगार, किसानों के मुद्दे को लेकर मौजूदा सरकार को घेरा है।

Related Articles

Back to top button