मुंबई हाई कोर्ट ने ड्रग्स केस में आर्यन खान को दी जमानत

क्रूज ड्रग केस को लेकर आर्थर रोड जेल में बन्द शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। आर्यन को करीब 25 दिनों बाद जमानत मिली है। जस्टिस साम्ब्रे की एकल पीठ ने मामले में आर्यन के अलावा अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दी है।

आपको बात दे कि तीनों की आर्थर रोड जेल से आज या कल ही रिहाई संभव हो पाएगी। क्योंकि इस मामले में हाई कोर्ट का पूरा फैसला आज आने की उम्मीद है। इसके बाद ही रिलीज ऑर्डर जारी होगा। तब तक आर्यन समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रहना होगा।

वहीं कोर्ट के इस फैसले के साथ यह तय हो गया है कि आर्यन खान अपने घर ‘ मन्नत ‘ में दिवाली मना पाएंगे। बता दे कि महीने की शुरुआत में मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज जहाज में एनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी की थी। एनसीबी को उसमें ड्रग्स के इस्तेमाल से रेव पार्टी होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसके अधिकारी टिकट खरीदकर क्रूज में सवार हुए थे। फिर वहां से आर्यन समेत कई लोगों को पकड़ा था। इस मामले में विदेशी नागरिक समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button
Live TV