
देश में पहली बार पुरुषों की संख्या का अनुपात महिलाओ की संख्या से कम पाया गया है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे द्वारा जारी किए गए आकड़ों में ये बात सामने आयी है। जिसके अनुसार भारत की आबादी में पहली बार 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं है। इससे पहले 2015-16 में जारी NFHS-4 की रिपोर्ट में प्रति 1000 पुरुषों की आबादी में महिलाओं की संख्या 991 थी।
भारत में पहली बार NFHS-5 की रिपोर्ट में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी में इजाफा हुआ है। अब हर 1,000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएं हैं। आजादी के बाद ये भी पहली बार है जब पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आबादी 1 हजार से ऊपर पहुंची है। ये आंकड़ा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) में सामने आया है। इससे पहले 2015-16 में हुए NFHS-4 में ये आंकड़ा हर 1,000 पुरुष पर 991 महिलाओं का था।