Russia Ukraine war: यूक्रेन के सुमी से सुरक्षित निकाले गए भारतीय छात्र, आधी रात को पहुंचेंगे स्वदेश

सुमी से निकाले गए भारतीय छात्रों के आज रात ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों से भारत आने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी भारतीय विश्व मंच के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने एक ट्वीट में दी और लिखा कि, युद्ध प्रभावित सुमी से निकाले गए भारतीय छात्र कल मध्य यूक्रेन के पोल्टावा पहुंचे और पश्चिमी सीमा पर लविवि के लिए ट्रेन में सवार हुए।

उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास की एक टीम उनके साथ ट्रेन में सवार थी। भारतीय छात्रों के आधी रात को घर वापस आने की उम्मीद है। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानों को उन्हें घर लाने के लिए तैयार किया जा रहा है। “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम सभी भारतीय छात्रों को सूमी से बाहर निकालने में सफल रहें हैं।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फ़रवरी की शुरू हुआ था, तब से लगातार युद्ध जारी है,भारत सरकार अपने देश के नागरिकों को निकालने को लेकर ऑपरेशन गंगा चला रही है जिससे अभी तक हज़ारों लोगों को यूक्रेन से भारत वापस लाया गया है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूकेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने 7 मार्च को करीब 35 मिनट तक बातचीत की थी तो वही रूस के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने 50 मिनट तक फोन पर वार्ता की थी।

Related Articles

Back to top button