भीषण ठंड के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त, 2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा

यबरेली में न्यूनतम तापमान 3.5, सीतापुर में 4, लखनऊ में 8.9 रिकॉर्ड किया गया तो वहीं गोंडा बहराइच में 6.6 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ समेत तमाम प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। शीतलहर ने राजधानी वासियों को खूब परेशान कर रखा है। 2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा जिला घोषित हुआ है। रायबरेली में न्यूनतम तापमान 3.5, सीतापुर में 4, लखनऊ में 8.9 रिकॉर्ड किया गया तो वहीं गोंडा बहराइच में 6.6 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अयोध्या में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूट गया। न्यूनतम तापमान आठ साल में तीसरी बार सबसे कम दो डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक़ अधिकांश ज़िलों में नौ जनवरी तक कोल्ड डे शीतलहर की चेतावनी की गई है।
कुशीनगर महाराजगंज समेत कई इलाकों में ज़्यादा ठंडक बढ़ेगी। उन्नाव, कानपुर, सुल्तानपुर और अयोध्या में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, सर्दी में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। घने कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाइवे पर गाड़ियों के पहिए कोहरे की वजह से थम से गए हैं। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए व्यवस्थाओं के दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं। बस स्टैंड, चौराहों में आम लोग रात काटने को मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV