Omicron in India : देश में ओमिक्रोन का बढ़ता संकट, इन राज्यों में दर्ज किए गए नए केस…

देश में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रोन के बढ़ते मामले के कारण पूरी दुनिया दहशत में है। इन मामलों ने सरकारों को अब चिंता में डाल दिया है। कल महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ने दुबई की यात्रा की थी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटा एक शख्स भी ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है। देश में अबतक ओमिक्रोन से 41 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

बता दें ओमिक्रॉन वैरिएंट में 50 से अधिक म्यूटेशन हो चुके हैं। तक कोरोना के सबसे खतरनाक वैरिएंट माने जा रहे डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के स्पाइक प्रोटीन में भी 30 से अधिक म्यूटेशन हो चुके हैं। इतने अधिक म्यूटेशन ही ओमिक्रॉन को डेल्टा की तुलना में अधिक तेजी से फैलने वाला वैरिएंट बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button