स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य रहे मौजूद

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आज रामनगर में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आयोजित की गयी है. भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस हारी है लेकिन थकी नहीं है.

Desk: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आज रामनगर में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आयोजित की गयी है. भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस हारी है लेकिन थकी नहीं है.


दरअसल आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में स्थित किसान इंटर कॉलेज के प्रांगण से कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा अभियान के तहत पैदल तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर रामनगर पीरुमदारा से चलकर टांडा होते हुए रामनगर के पर्वतीय सभा पैठपड़ाव के प्रांगण में इसका समापन हुआ.

इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि आज हालात देश के बद से बदतर होते जा रहे हैं, संविधान को कुचला जा रहा है, उन्होंने कहा कि विकट परिस्थिति देश में आ रही है. उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में कांग्रेस के एक एक साथी का कर्तव्य बनता है वह भारत को जोड़ने की बात करें तोड़ने की नहीं, साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र में है,कभी हम चुनाव जीतते हैं, कभी हारते हैं, लेकिन हम हारे हैं थके नहीं.

वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि आज हम 75 वा वर्षगांठ बना रहे हैं, लेकिन जो सभी धार्मिक संस्थाएं हैं, उन को कमजोर किया जा रहा है, उनका दुरुपयोग किया जा रहा है, हम संविधानिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए, संविधान पर विश्वास जताने के लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली है.

Related Articles

Back to top button