Panama Papers Leak : ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंचीं ED दफ्तर, समन हुआ था जारी…

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है। ईडी ने ऐश्वर्या राय को पनामा पेपर्स लीक (Panama Papers Leak) मामले में समन भेजा है। जिसके बाद ऐश्वर्या ईडी के दिल्ली दफ्तर में पूछताछ में शामिल होने पहुंचीं। इस मामले में हाल ही में ईडी ने अभिषेक बच्चन को भी समन किया था। वहीं इससे पहले अभिनेत्री ने ईडी से समय मांगा है।

जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी (ED) ने समय भेजा है। ऐश्वर्या राय को आज 11.30 बजे ईडी के दफ्तर में पेश होना है। ऐश्वर्या राय को ईडी ने 9 नवंबर 2021 को भी सेक्शन 37 फेमा के तहत समन किया था। सूत्रों के मुताबिक इसका जवाब ऐश्वर्या राय बच्चन ने ईमेल के जरिए ED को दिया था।

बता दें, पनामा पेपर लीक (Panama Papers Leak) मामले में Mossack Fonseca कंपनी के कुछ लीगल पेपर लीक हुए थे जिससे पता चला था कि 424 भारतीय लोगों के विदेशी बैंकों में खाते हैं। इस लीक में कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए। जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ उनके ससुर और बिग बी अमिताभ बच्चन का नाम भी सामने आया था।

Related Articles

Back to top button
Jak rodinné hádky Domácí výroba tvarohu: Jak se Jak rychle odstranit slimáky na