पीलीभीत : वरुण गांधी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी, EC से की यह अपील?

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को भी कोरोना हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है,''3 दिनों तक पीलीभीत में रहने के बाद, मैंने काफी मजबूत लक्षणों के साथ COVID के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

देश में कोरोना संक्रमण का प्रसार काफी तेजी से हो रहा है और हर दिन के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। देश के कई नेता और मंत्री कोरोना की चपेट में है। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कोरोना हो गया था और वो अब भी क्वैरेन्टाइन में हैं।

आज खबर है कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को भी कोरोना हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है,”3 दिनों तक पीलीभीत में रहने के बाद, मैंने काफी मजबूत लक्षणों के साथ COVID के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। अब हम तीसरी लहर और चुनाव प्रचार के बीच में हैं। चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी एहतियाती खुराक देनी चाहिए।”

आपको बता दें कि देशभर में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है और इसी क्रम में देश में भी इसकी बढ़ी हुई रफ्तार दिखाई दे रही है। जहांएक तरफ कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश कोरोना से संक्रमित हो गए थे वहीं आज देश की संसद में 400 से ज्यादा कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button