‘मन की बात’ में PM Modi ने किया उत्तराखंड का जिक्र, मंत्री धन सिंह रावत ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के ज़रिए देश की जनता को सम्बोधित किया। हरिद्वार में भी भाजपा के मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता के आवास पर टीवी स्क्रीन पर मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरिद्वार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के ज़रिए देश की जनता को सम्बोधित किया। हरिद्वार में भी भाजपा के मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता के आवास पर टीवी स्क्रीन पर मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव जैसे कई बातों का अपने मन की बात में जिक्र किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उत्तराखंड के हर जिले में अमृत सरोवर के निर्माण और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में महिला स्वम सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे बेडु फल के उत्पादों का जिक्र किया।

इस दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड का जिक्र करने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उत्तराखंड सरकार महिलाओ के उत्थान की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button