Meerut में बोले PM Modi- मेरठ में एक साथ दौड़ेगी मेट्रो और रैपिड ट्रेन, डबल इंजन सरकार में विकास तेज…

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में ‘मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जो भी खेल खेले जाते थे अब उन लोगों के साथ योगी की सरकार जेल- जेल खेल रही है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज प्रदेश में बेहतरीन कानून व्यवस्था है , पहले की सरकारों में माफियाओं को खुली छूट मिलती थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मे अपने संबोधन में कहा, भारत के इतिहास में मेरठ का एक स्थान, सिर्फ एक शहर का नहीं बल्कि मेरठ हमारी संस्कृति और हमारे सामर्थ्य का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। सिंधु घाटी के सभ्यता से लेकर देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम तक इस क्षेत्र ने दुनिया को दिखाया है कि भारत का सामर्थ्य क्या होता है। अब क्रांतिवीरों की नगरी, खेल वीरों की नगरी के रूप में भी एक नई पहचान स्थापित करेगी। मेरठ के इस क्षेत्र ने स्वतंत्र भारत को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्र रक्षा के लिए सीमा पर बलिदान हो या फिर खेल के मैदान में राष्ट्र के लिए सम्मान, राष्ट्र भक्ति की अलख को इस क्षेत्र ने सदा सर्वदा प्रज्ज्वलित रखा है।

पीएम ने कहा, पहले यहां अपराधी अपना खेल खेलते थे, पहले यहां अपराध के टूर्नामेंट होते थे। मेरठ और आस-पास के लोग कभी नहीं भूल सकते थे कि उनके घरों को जला दिया गया था। पहले की सरकारें अपने ही खेल में लगी रहती थीं। पहले क्या-क्या खेल खेले जाते थे, अब योगी सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है। पहले यहां बेटियां शाम होने के बाद घरों से निकलने में डरती थी, आज यहां की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही हैं। अब यूपी में असली खेल को बढ़ावा मिल रहा है। यूपी के युवाओं को खेल की दुनियां में छा जाने का मौका मिल रहा है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, युवा नए भारत का कर्णणार भी है, युवा नए भारत का नेतृत्वकर्ता भी है, जिधर युवा चलेगा, उधर भारत चलेगा। अब जिधर भारत चलेगा, उधर दुनिया चलने वाली है। खेल की दुनिया में आने वाले हमारे युवा पहले भी सामर्थ्यवान थे, उनकी मेहनत में पहले भी कोई कमी नहीं थी। पिछली सरकार में अपराधी खेल खेलते थे, अब योगी सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है। युवा नए भारत का कर्णधार भी है, विस्तार भी है। युवा नए भारत का नियंता भी है, नेतृत्वकर्ता भी है।

प्रधानमंत्री बोले, पांच साल पहले जो अपराधी यहां अपराध का खेल खेलते थे, आज योगी जी की सरकार उन माफियाओं के साथ जेल-जेल खेल रही है। पहले की सरकार की नीतियों की वजह से खेल और खिलाडियों को देखने का नजरिया बहुत अलग रहा। खेल की कोई इज्जत नहीं थी। खेलों के प्रति सोच का दायरा बहुत सीमित हो गया था। पहले की सरकारों ने युवाओं के सामर्थ्य को महत्व नहीं दिया।

आगे पीएम मोदी ने कहा, अब यहां दंगाइयों को पता है कि वह कोई अराजकता करेंगे, सुरक्षा से खिलवाड़ करेंगे तो उन्हें वह रिटर्न भी होगा। सरकारों की भूमिका अभिभावक की तरह होता है, योग्यता होने पर बढ़ावा भी दें और गलती होने पर ये कहकर न टाल दें कि लड़कों से गलती हो जाती है। जो पहले सत्ता में थे उन्होंने आपको गन्ने का मूल्य किस्तों में तरसा-तरसा कर दिया, पहले की सरकारों में चीनी मिलें कौड़ियों के दाम पर बेची जाती थी।

Related Articles

Back to top button