24.90 लाख की लूट में पुलिसकर्मी शामिल ! जालौन के तीन सिपाही गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित

उरई : जालौन पुलिस लाइन में तैनात तीन कांस्टेबलों को झांसी से आई पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया है। बता दे कि उनके खिलाफ झांसी में सूरत के ड्राई फ्रूट व्यापारी मुंशी से 24.90 लाख रुपये लूटने का केस दर्ज है। तीनों कांस्टेबल पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात थे और छुट्टी लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। तीनों कांस्टेबल 2023 में PAC से जिले में आए थे और तब से लाइन में तैनात हैं।

मुंशी स्कूटी से घर जा रहा था

पुलिस के मुताबिक, गुजरात के सूरत निवासी ड्राई फ्रूट व्यापारी जितेंद्र पटेल यूपी के साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों में कारोबार करते हैं। उनके मुंशी किशन पांचाल झांसी के आसपास का काम देखते हैं। गुरुवार शाम किशन पांचाल अपने साथी किशन कुमार के साथ अलग-अलग व्यापारियों से 24.90 लाख रुपये वसूलकर स्कूटी से घर जा रहे थे।

24.90 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर दोनों को उतारकर भाग गए

बता दे कि रास्ते में मिनर्वा चौराहे के पास सुरेश होटल के सामने एक काली क्रेटा कार में सवार पांच लोगों ने उनकी स्कूटी रोकी और उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया। करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी अलग-अलग रास्तों से होते हुए कानपुर बाईपास के पास पहुंचे और 24.90 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर दोनों को उतारकर भाग गए।

झांसी से टीम पुलिस लाइन पहुंची, तीनों कांस्टेबलों को किया गिरफ्तार

मुंशी किशन ने बाद में व्यापारी जितेंद्र पटेल को बताया कि उसके साथ तीन पुलिसवालों समेत पांच लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद उक्त कोतवाल ने झांसी में अज्ञात में लूट का केस दर्ज कराया। झांसी के सीओ सिटी रामवीर सिंह मौके पर पहुंचे और CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो क्रेटा कार की फुटेज मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। ये तीनों कांस्टेबल भी सस्पेंड हैं। जांच के दौरान जालौन पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल मनोज, राघवेंद्र और नीरज के नाम सामने आए। रविवार दोपहर झांसी से टीम पुलिस लाइन पहुंची और तीनों कांस्टेबलों को गिरफ्तार करके ले गई।

Related Articles

Back to top button