पंजाब : महिला शिक्षकों पर लाठीचार्ज को लेकर हरसिमरत कौर बादल ने प्रियंका पर साधा निशाना, जानिये क्या कहा?

शिरोमणि अकाली दल (SAD) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट कू पर पोस्ट कर लिखा,”यूपी में प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण के बारे में बहुत कुछ कह रही हैं, लेकिन कांग्रेस शासित पंजाब में, महिला शिक्षकों को उनके अधिकारों की मांग के लिए बेरहमी से पीटा जाता है। क्या आप अपने MeToo के आरोपी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की खिंचाई करेंगी या कांग्रेस शासित राज्यों के लिए कोई अलग पैमाना है?

दरअसल, मंगलवार को पंजाब के संगरूर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एक रैली आयोजित हुई थी। इस रैली के दौरान कुछ बेरोजगार शिक्षक प्रदर्शन करने आये हुए थे जिनपर पुलिस ने बल प्रयोग किया। विरोध प्रदर्शन करने आए बेरोजगार शिक्षकों पर पुलिस ने कार्रवाई की और लाठीचार्ज किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिस द्वारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज करते, प्रदर्शनकारियों को घसीटते और वाहनों में लादते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस द्वारा शिक्षकों को इस तरह से प्रताड़ित करने को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने प्रियंका गांधी पर सवाल खड़ा किया और उनसे यह पूछा कि एक तरफ आप उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं और वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस शासित पंजाब में शिक्षकों साथ पुलिस के इस व्यवहार के लिए क्या आप MeToo के आरोपी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर कार्रवाई करेंगी या नहीं?

Related Articles

Back to top button