राजा भैया ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, 11 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट…

उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रदेश के चर्चित चेहरे राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने 22 सूत्रीय अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र सरोज ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनसत्ता दल सरकार में आते ही कृषि उपज की पूर्ण खरीददारी एवं लाभकारी मूल्य दिए जाने की गारंटी देगी। वही, किसानों के लिए सिंचाई के समय नहरों में पानी एवं बिजली की व्यवस्था के साथ साथ खाद की व्यवस्था करेगे इतना ही नही किसान दुर्घटना की राशि बढ़ा कर 5 से दस लाख किया जाएगा।

शैलेन्द्र सरोज ने कहा हमारी पार्टी ने 22 बिंदु तय किये है जिनको जनता के लिए लागू किया जाएगा साथ पार्टी ने आज अपनी प्रथम उमीदवारों की लिस्ट भी जारी की जिसमे कुंडा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया चुनाव लड़ेंगे तो प्रतापगढ़ के बाबागंज से विनोद सरोज उम्मीदवार होंगे पार्टी ने सौ सीटो पर चुनाव लड़ने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button