Ram Setu Trailer Releases: अक्षय की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

अक्षय कुमार की नयी फिल्म राम सेतु का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। 11 अक्टूबर को सुबह से ही ट्विटर पर राम सेतु का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा था

अक्षय कुमार की नयी फिल्म राम सेतु का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। 11 अक्टूबर को सुबह से ही ट्विटर पर राम सेतु का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा था। अक्षय ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेलर के रिलीज की जानकारी दे दी थी। 26 सितम्बर को रामसेतु की पहली झलक के रूप में फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। फिर आज सुबह 9 बजे यू-ट्यूब पर भी इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।

अभिषेक शर्मा निर्देशित राम सेतु के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई तो इसे अभी से सुपर हिट भी बता रहे हैं। ट्रेलर से ही कहानी का अंदाजा लग जाता है। फिल्म में कुछ लोग राम सेतु को बर्बाद करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ मिलकर यह साबित करने के मिशन पर निकल जाते हैं कि राम सेतु वास्तव में है। इस दौरान उनका सामना ऐसे राज से होता जो सबके होश उड़ा देता है। ट्रेलर के अन्त में अक्षय को हाथ में एक बड़ा सा पत्थर लिए पानी के ऊपर चलता हुआ दिखाया गया है।

फिल्म को 26 अक्टूबर दिवाली के समय बड़े पर्दे पर रिलीज किया जायेगा। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा और प्रवेश राणा भी नजर आने वाले हैं। अक्षय की रिलीज हुई पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं हैं ऐसे में इस फिल्म से अभिनेता को काफी उम्मीदे हैं। अक्षय की फिल्म राम सेतु की टक्कर दीवाली के मौके पर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड से होगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV