Ranbir Kapoor Birthday: अदाकारी से रणबीर दर्शकों के साथ आलोचकों के भी बने फेवरट, मना रहे अपना 40वां जन्मदिन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म आज ही के दिन 28 सितम्बर 1982 को मुम्बई में हुआ था। अभिनेता ऋषी कपूर और नीतू कपूर के पुत्र रणबीर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म आज ही के दिन 28 सितम्बर 1982 को मुम्बई में हुआ था। अभिनेता ऋषी कपूर और नीतू कपूर के पुत्र रणबीर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। अपनी अलग-अलग कान्सेप्ट की फिल्मों चयन के साथ बेहतरीन अदाकारी के चलते अभिनेता आज करोड़ो दिलों पर राज कर रहे हैं।

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से सोनम कपूर के साथ डेब्यू करने वाले रणबीर ने हमेशा अलग-अलग कान्सेप्ट की फिल्मों का चयन किया है। उनकी फिल्में युवाओं को खासकर पसंद आती हैं। सावरिया, बचना ए हसीनों, रॉकेट सिंह, वेक अप सिड, अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्मों से रणबीर हिट हो चुके थे। साल 2011 में आयी इम्तियाज़ अली की फिल्म रॉकस्टार में अपनी अदाकारी से रणबीर दर्शकों के साथ आलोचकों के भी फेवरट बन गये।

इसके बाद आयी फिल्म ये जवानी है दिवानी और संजय दत्त की बायोपिक संजू से वह बॉक्स आफिस पर कमायी के मामले में भी बीस साबित हुये। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जोकि दुनिया भर में 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासे चर्चा में रहते हैं। साल 2022 में रणबीर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में गये हैं। इसके पहले सोनम, दीपिका, कटरीना और प्रियंका के साथ रणबीर कपूर का नाम जुड़ चुका है।

Related Articles

Back to top button