रणवीर सिंह की ’83’ और सारा अली खान की ‘अतरंगी रे’ आज हो रही है रिलीज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।। डायरेक्टर कबीर खान द्वारा निर्देशित, “83” फिल्म पूर्व कप्तान कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम के पहले क्रिकेट विश्व कप जीतने की कहानी पर आधारित है। वहीं इस फिल्म को लोगों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

इससे पहले फिल्म 83 को   दिल्ली में कर मुक्त घोषित कर दिया गया था। निर्माताओं ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी थी। आपको बता दे कि इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा पंकज त्रिपाठी और हार्डी संधू भी है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका मे हैं। जो कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

इसके साथ ही आज ओटीटी पर सारा अली खान की ‘अतरंगी रे’ भी  रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और  धनुष भी नजर आएगे। इस फिल्म को डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV