RCB vs LSG: विराट कोहली की फिटनेस पर सस्पेंस, क्या आज खेलेंगे अहम मैच?, स्टार की इंजरी ने बढ़ाई फैंस की टेंशन…

आईपीएल 2026 में आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले से पहले विराट कोहली की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है।

आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला होना है। लेकिन इस मैच से पहले सभी की नजरें आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस पर टिकी हैं।

बता दें, 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच के दौरान विराट कोहली के टखने में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी, क्योंकि वीडियो में कोहली को बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर चलते हुए देखा गया।

हालांकि, कोहली ने नेट प्रैक्टिस में अच्छा समय बिताया और लंबा बैटिंग सेशन किया, जिससे उम्मीद की जा रही है कि वह आज के मैच के लिए फिट हो सकते हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 मैचों में 179 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162 और औसत 59 का है। आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 पर है, और आज अगर जीत मिलती है, तो वह टॉप पर पहुंच जाएगी।

Related Articles

Back to top button