
सेवानिवृत्त IAS अरविंद कुमार को सीएम योगी के औद्योगिक मामलों के सलाहकार नियुक्त किया गया है। आईएएस अरविंद कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नया सलाहकार नियुक्त किया गया है। 1988 बैच के ACS रैंक के अधिकारी अरविंद कुमार पिछले महीने रिटायर्ड हुए थे। अब अरविंद कुमार को औद्योगिक विकास से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि राज्य के त्वरित अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री को औद्योगिक क्षेत्र में परामर्श देने हेतु सलाहकार (औद्योगिक सेक्टर) एक अस्थायी नि:संवर्गीय पद दिनांक 29 फरवरी, 2024 तक के लिए सृजित किये जाने एवं उक्त पद पर अरविन्द कुमार, सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 (आर 0 आर 0-1988) को तैनात किये जाने की सहर्ष स्वीकृति राज्यपाल प्रदान करते हैं।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 29, 2023
➡️अरविंद कुमार मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार बने
➡️पिछले महीने एसीएस इंडस्ट्री पद से रिटायर हुए थे
➡️रिटायरमेंट के बाद अरविंद कुमार सलाहकार बने
➡️अवस्थी के बाद अब अरविंद कुमार भी सलाहकार#Lucknow pic.twitter.com/6qsq8ldEHG
अरविंद कुमार 28 फरवरी 2023 को करीब 35 साल केंद्र और राज्य में अलग-अलग पदों पर रहने के बाद वह सेवानिवृत हुए। अरविंद कुमार के पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभागों की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रही है। यही कारण है कि यूपी में निवेश लाने और GIS कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड IAS अरविंद कुमार को औद्योगिक विकास से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।