रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने गुमटी में मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा भीषण दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गुमटी में टक्कर मारते हुए पुलिया में घुसा। वहीं गुमटी में बैठे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हैं। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायलों का रायबरेली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा भीषण दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गुमटी में टक्कर मारते हुए पुलिया में घुसा। वहीं गुमटी में बैठे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हैं। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायलों का रायबरेली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए राहत बचाव कार्य के निर्देश दिये हैं।

बताया जा रहा है, अधिक कोहरे की वजह से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गुमटी में टक्कर मारते हुए पुलिया में घुस गया। गुमटी पर चाय पी रहे लोगों के ट्रक की चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये सड़क हादसा गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोंसा गांव के पास हुआ है।

सड़क हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान

रायबरेली में सड़क हादसे का CM योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। CM ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button