Ukraine Russia War: राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की साजिश कर रहा है रूस, सात दिनों के अंदर हत्या की 3 बार कोशिश

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग लगातार बढ़ती जा रही है। और रूस यूक्रेन में लगातार तबाही मचा रहा है। वहीं तमाम देश इस युद्ध को रोकने की कोशिशों में लगे हुए है। वहीं इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट मे दावा किया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की तीन बार कोशिश की है।

लेकिन वह हर बार नाकाम रहा। वहीं इससे पहले भी कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया था कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में 400 आतंकी भेजे है। जो राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या करने की कोशिश कर रहें है। लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह देश छोड़कर नहीं जाएंगे।

राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था कि, मै देश छोड़कर कही नहीं जा रहा हूं और हम हथियार नहीं डालेंगे। इसके साथ ही जेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं। और ‘हमारे पास जो हथियार है उन्हीं से लड़ रहे हैं। और ‘उम्मीद है कि यूरोपियन यूनियन हमारा साथ देगी’।

Related Articles

Back to top button