Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन के कई शहरों में रुस का हमला, पुतिन ने बड़े स्तर पर छेड़ा युद्ध…

रूस के यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान के ऐलान के बाद से ही, यूक्रेन की राजधानी में कई बड़े धमाके हुए। यूक्रेन के खारकीव इलाके में बड़ा धमाका हुआ है। रुस बैलेस्टिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमला कर रहा है। रुस के निशाने पर यूक्रेन का एयरबेस भी है। रूस बैलिस्टिक और क्रूस मिसाइल से हमला कर रहा है।

पिछले लम्बे समय से चल रहा यूक्रेन और रूस विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध अभियान छेड़ दिया है। पुतिन ने सैन्य अभियान का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सैन्य कार्रवाई का एलान करते हुए यूक्रेन की सेना को हथियार डालने और घर लौटने के लिए कहा है। पुतिन ने यह भी कहा कि यदि कोई दूसरा देश बीच में आया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कुछ इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। रूस के एलान पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि जंग के लिए रूस जिम्मेदार होगा।

इस बीच UNSC की आपातकालीन बैठक शुरू हो गई है। रूस को रोकने के लिए कई बड़े निर्णय लिए जा सकते है। बता दें, यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को खतरे की चेतावनी दी गई है। जिसके मद्देनजर यूक्रेन में सभी एयरपोर्ट बंद किए गए है। वही, पुतिन ने पश्चिमी देशों व नाटो को भी परोक्ष रूप से धमकाते हुए कहा कि हमारे बीच में कोई दखल न दे और हमारे देश व हमारे लोगों को खतरा पैदा नहीं करे। उन्हें समझ लेना चाहिए कि ऐसे दखल की दिशा में रूस का तत्काल जवाब मिलेगा और ऐसा अंजाम भोगना पड़ेगा, जो इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला होगा।

बता दें, यूक्रेन ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है। यूक्रेन में देशव्यापी आपातकाल 30 दिन लागू रहेगा। यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल को मंजूरी दी। पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की। पुतिन के इस बयान के तुरंत बाद ही यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके और राजधानी कीव में बड़े धमाकों की खबरें मिली हैं। पुतिन के इस आदेश से माना जा रहा है कि यदि यूक्रेन नहीं माना तो यूरोप में बड़ी जंग होकर रहेगी। उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस हालात पर विचार हो रहा है। अब देखना होगा कि पुतिन के आदेश पर यूक्रेन व उसके पश्चिमी मित्र देश क्या कदम उठाते हैं।

Related Articles

Back to top button