धामी कैबिनेट की मुहर: आंदोलनकारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण, विधानसभा में आएगा सप्लीमेंट्री बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। धामी कैबिनेट की बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगी है। राज्य आंदोलनकारियों की मुराद हुई पूरी , आंदोलनकारी और उनके एक आश्रित को आरक्षण मिलेगा। सरकारी नौकरी में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। धामी कैबिनेट की बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगी है। राज्य आंदोलनकारियों की मुराद हुई पूरी , आंदोलनकारी और उनके एक आश्रित को आरक्षण मिलेगा। सरकारी नौकरी में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। विधानसभा सेशन में सप्लीमेंट्री बजट आएगा। ये बजट करीब 11 हजार करोड़ का होगा। संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी तोहफा मिला है। चाइल्ड केयर लीव से जुड़े प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लगी है।

सीएम पुष्कर धामी की कैबिनेट बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बैठक के प्रस्ताओं को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। अब ये प्रस्ताव सदन के पटल पर विधेयक के रूप में रखा जाएगा। सभी आंदोलनकारी के आश्रितों को 2004 से इसका लाभ मिलेगा। इस क्षैतिज आरक्षण से सरकारी नौकरी में 10 फीसदी का लाभ मिलेगा।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा आगामी 5 से 8 सितंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में 11000 करोड़ के सप्लीमेंट्री बजट को भी कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी है।इसके अलावा संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को भी चाइल्ड केयर लीव की सुविधा देने पर कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है।

Related Articles

Back to top button