औरैया में डबल मर्डर से सनसनी, जमीनी विवाद बन गया हत्या की वजह

औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. पुरानी दिबियापुर में पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है.

औरैया- औरैया में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. डबल मर्डर की वजह से माहौल काफी ज्यादा गरमा गया है. इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

दरअसल,पूरा मामला कुछ इस तरह से है कि औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. पुरानी दिबियापुर में पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है.

कहा जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर पुत्र ने मां-बाप की हत्या की है. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र घटनास्थल से फरार हो गया है.

वहीं अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए टीमें की गठित की है. मौके पर भारी संख्या में कई थानों की पुलिस मौजूद दिखाई दी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Related Articles

Back to top button