बीजेपी के खिलाफ चुनाव में ताल ठोकेगी शिवसेना, राज्य प्रमुख अनिल सिंह ने किया ऐलान…

यूपी 2022 विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता हासिल करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज शिवसेना उत्तर प्रदेश इकाई ने प्रदेश कार्यालय सरोजिनी नगर, लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनपद अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर खुली चुनौती दी है, उन्होंने कहा कि हम किसी से कम नहीं, बाबा जी में दम नहीं योगी जी अगर आपका हिंदुत्व हमसे ज्यादा पवित्र है तो आइए अयोध्या में चुनाव लड़ लेते हैं।

आग उन्होने कहा, अगर मैं हारा तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा,अगर आप हारे तो”मठ” लौट जाइएगा। साथ ही अयोध्या काशी मथुरा से भाजपा को हराने के लिए शिवसेना मजबूत प्रत्याशी उतारेगी भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर अयोध्या के सैकड़ों मंदिर काशी के सैकड़ों दुर्लभ प्राचीनतम एवं मिर्जापुर के दर्जनों मंदिरों को तोड़ने का कार्य किया है।

अनिल सिंह ने इतने मंदिर मुगल सल्तनत में भी नहीं गिराया गया जितने मंदिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गिरा कर हिंदुओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया गया। कोविड- काल में मारे गए लाखों आत्माओं से भाजपा श्रापित है इनकी घर वापसी तय है।

बता दें, शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह आगामी 17/01/2022 को प्रभु राम लला के दर्शन कर विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। साथ ही संतो महंतों वह विपक्ष के नेताओं से मिलकर अयोध्या में भाजपा को हराने के लिए रणनीति भी तैयार करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Live TV