
Kolkata: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज है। विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना गया है। इस बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई और अब वे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और कल सुबह 11 बजे ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में वे सीएम पद की शपथ लेंगे।
राजनीतिक विश्लेषक इसे राज्य की सियासत में एक महत्वपूर्ण बदलाव मान रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में नई सरकार की रूपरेखा पर भी नजरें लगी हुई हैं।









