सिया -चेतन का खौफनाक प्लान, मर्डर से पहले की रिहर्सल का खुलासा, नए सबूतों से मचा हड़कंप

पुणे : केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस को पता चला है कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर पुणे की एक पहाड़ी पर मर्डर की रिहर्सल की थी। पुणे पुलिस ने कन्फर्म किया कि दोनों आरोपियों ने पुणे के लुल्ला नगर इलाके में केतन को एक पहाड़ी से नीचे धकेलने की प्रैक्टिस की थी।

रिहर्सल की जगह पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में मौजूद सिया के घर ‘लीला कुंज’ से थोड़ी दूरी पर है। इससे पहले, पुलिस सिया को उसके घर ले गई और घटना वाले दिन यानी 18 जून को कथित तौर पर पहने हुए कपड़े बरामद किए। इसके बाद जांच अधिकारी सिया को उस जगह ले गए जहां रिहर्सल हुई थी।

केतन का मर्डर या साज़िश कहाँ हुई ?

पुलिस के मुताबिक, केतन की हत्या की साज़िश पुणे के सेक्टर-37 के लुल्ला नगर में रची गई थी। पुणे रूरल पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “जांच से पता चला है कि सिया और चेतन ने लुल्ला नगर में एक क्लब के पास खुली जगह में केतन को चट्टान से धक्का देकर रिहर्सल की थी। सिया को आज उस जगह पर ले जाया गया। उसने उस जगह की पहचान की जहाँ उन्होंने कथित तौर पर रिहर्सल की थी।”

घटनाओं का क्रम दोहराया गया

रविवार को पुलिस ने सिया के साथ क्राइम सीन को फिर से बनाया, इस दौरान उसकी मौजूदगी में एक डमी को चट्टान से धक्का दिया गया। पुणे रूरल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीन दिन बाद बुधवार को चेतन को भी क्राइम सीन पर घटना दोहराते देखा गया, जिसमें पुलिस सह-आरोपियों को किले में ले गई और घटनाओं के क्रम को फिर से दोहराया।

सिया और चेतन का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों का लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफ) टेस्ट कराने की योजना बना रही है। केतन अग्रवाल मर्डर केस की आगे की जांच के लिए पुलिस ने कोर्ट से टेस्ट कराने की इजाजत मांगी है।

जांच अधिकारी संदिग्धों के बयान रिकॉर्ड करने और टेस्ट के नतीजों के आधार पर उनका मिलान करने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि इस प्रोसेस से मर्डर की चल रही जांच में अहम जानकारी मिलेगी और केस में स्पष्टता आएगी।

सिया और चेतन ने केतन को मारने के तरीके गूगल पर सर्च किए थे

वही पहले जांच में पता चला था कि सिया और चेतन ने केतन को मारने के तरीके गूगल पर सर्च किए थे। पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन घटना को अंजाम देने से पहले हत्या की रिहर्सल करने के लिए अकेले किले पर गए थे।

इसके अलावा, दोनों ने पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर दिए जाने वाले जवाबों की भी तैयारी और प्रैक्टिस की थी। दोनों ने पकड़े जाने से बचने के लिए हत्या के दौरान अपनी पहचान बदलने का भी प्लान बनाया था।

लोहगढ़ किले तक स्कूटर की सवारी

बता दे कि चेतन टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से बचने और CCTV में पकड़े जाने से बचने के लिए स्कूटर से लोहगढ़ गया था। पुलिस से बचने के लिए वह उसी स्कूटर से पुणे लौटा। अब उस कार को ज़ब्त कर लिया गया है। चेतन ने किले पर चढ़ाई के दौरान अपना चेहरा छिपाने के लिए हुडी पहनी थी। लेकिन 33 डिग्री सेल्सियस तापमान में पहने गए उसी हुड की वजह से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कहा जा रहा है कि दोनों ने हफ्तों पहले यानी मई के अहार तक हत्या का प्लान फाइनल कर लिया था।

Related Articles

Back to top button